30 जुलाई 2019 - 14:20
ब्रिटिश वाॅरशिप को आईआरजीसी की वार्निंग, हमारे काम में हस्तक्षेप न करो, अपनी जान ख़तरे में न डालो! + वीडियो

इस्लामी क्रांति संरक्षक बल की नौसेना ने ब्रिटेन की एक वाॅरशिप से संवाद में उसे चेतावनी दी कि वह उसके अभियान में हस्तक्षेप न करे।

कुछ दिन पहले ईरान के इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी की वायु सेना ने अपने एक अभियान के अंतर्गत ब्रिटेन के तेल टैंकर स्टेला इम्पेरो को हुर्मुज़ स्ट्रेट में ग़ैर क़ानूनी क़ानूनी गतिविधियों के कारण रोक दिया था। उस समय ब्रिटेन की एक वाॅरशिप भी वहीं मौजूद थी और स्टेला इम्पेरो को एस्कोर्ट कर रही थी। जब उसने आईआरजीसी के अभियान में हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उसे अत्यंत कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि वह अपनी जान ख़तरे में न डाले। इस पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों के बीच जो संवाद हुआ उसकी वीडियो फ़िल्म जारी की गई है।

 

इस संवाद के आरंभ में आईआरजीसी की वायु सेना का जहाज़ ब्रिटिश वाॅरशिप से कहता है कि ब्रिटिश वाॅरशिप एफ़-236 मैं आईआरजीसी की वायु सेना का जहाज़ हूं, 08 समुद्री चैनल से तुमसे बात कर रहा हूं। क्या मेरी आवाज़ सुन रहे हो?

इसके जवाब में वाॅरशिप एफ़-236 कहती है। आईआरजीसी की वायु सेना के जहाज़, मैं वाॅरिशप एफ़-236 हूं।

आईआरजीसी की वायु सेना का जहाज़ कहता है। वाॅरशिप एफ़-236 ब्रिटिश तेल टैंकर हेरीटेज मेरे नियंत्रण में है। मैं तुम्हें आदेश देता हूं कि मेरे काम में हस्तक्षेप न करो और अपनी जान ख़तरे में न डालो।

इस संवाद का वीडियो देखिएः